SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से दिल्ली पुलिस में महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती चल रही है। इसमें पुरुष कॉन्स्टेबल के 5056 पद और महिला कॉन्स्टेबल के 2491 पदों को मिलाकर कुल 7547 पदों पर कॉन्स्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की आखिरी समय सीमा 30 सितंबर 2023 बहुत नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी न की हो, वे बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर फटाफट फॉर्म भरकर जमा कर दें।
एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01-07 2023 के मुताबिक की जाएगी है। आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
सामान्य या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है।
दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए।
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
अब आवेदन पत्र भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र प्रिंट करें।