7 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, यानी 1 सितंबर से शुरू हो गई है। ध्यान रहे कि एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के कुल 7,547 पद भरे जाएंगे।
योग्यता और आयु सीमा
एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए। सेवारत, सेवानिवृत्त या मृत दिल्ली पुलिस कार्मिकों/दिल्ली पुलिस के मल्टी-टास्किंग स्टाफ और बैंड्समैन, बिगुलर्स के बेटे/बेटियों के लिए 11वीं कक्षा तक की छूट दी गई है।
आवेदन फीस
सामान्य या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है, उन्हे छूट दी गई है।