16 जनवरी तक दे सकते हैं उत्तर कुंजी को चुनौती
आयोग ने उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए विंडो भी उपलब्ध करा दी है। जो भी उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं वे 16 जनवरी, 2026 शाम 6 बजे तक उसे चुनौती दे सकते हैं। उम्मीदवारों को चुनौती शुल्क का भी भुगतान करना होगा, जोकि 50 रुपये प्रति प्रश्न तय किया गया है।
इसके साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि बताई गई समय सीमा के बाद टेंटेटिव आंसर की/रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध नहीं होंगी। किसी भी परिस्थिति में रिस्पॉन्स शीट/टेंटेटिव आंसर की देने के लिए किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) परीक्षा 18 दिसंबर, 2025 से 6 जनवरी, 2026 तक देशभर में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस देखें...