स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से सीएपीएफ में चार हजार से अधिक पदों पर आयोजित की जा रही एसआई भर्ती की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस भर्ती में पुरुषों के साथ महिलाओं को भी आवेदन करने का मौका दिया गया है। सीपीओ एसआई भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस में सबइंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के अलावा सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ जैसे कई अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में उपनिरीक्षक के रिक्त पदों को भरा जाएगा। वो उम्मीदवार जिन्होंने किसी भी विषय में ग्रेजुएशन कर रखा है और भर्ती के लिए तय किए शारीरिक मापदंड को पूरा करते हैं, भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की Current Affairs E-Book -Downlode की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
क्या महिलाओं के पास भी ड्राइविंग लाइसेंस होना है जरूरी
वो पुरूष अभ्यर्थी जो एसएससी द्वारा अर्धसैनिक बलों में कराई जा रही सीपीओ एसआई भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत दिल्ली पुलिस में एसआई के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होने के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। जिसे फिजिकल एंड्योरेंस एण्ड मेजरमेंट टेस्ट के समय अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। अन्यथा की स्थिति में उम्मीदवार को अन्य अर्धसैनिक बलों के लिए ही पात्र माना जाएगा। हालांकि दिल्ली पुलिस में सबइंस्पेक्टर बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला अभ्यर्थियों को इस नियम में छूट प्रदान की गई है। अभ्यर्थी इस महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से समझने के लिए भर्ती के नोटिफेशन को अवश्य देख लें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।