सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास इनदिनों सबसे सुनहरा अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड- सी व डी पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा इस भर्ती की अधिसूचना 20 अगस्त को ही जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत की जा चुकी है। इसलिए अगर आप स्टेनोग्राफर भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो अभ्यर्थी पाँच सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि यदि फार्म भरते समय किसी उम्मीदवार के आवेदन में कोई गलती हो जाती है तो कैंडिडेट्स को सात सितंबर 2022 तक त्रुटिसुधार का मौका भी दिया जाएगा। स्टेनोग्राफर की इस भर्ती के लिए आयोग ने रिक्तियों की संख्या अभी तक जारी नहीं की है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। वहीं अगर आप भी SSC की किसी अन्य भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता की SSC E-Book Course 2022 - Downlode की सहायता ले सकते हैं।
कब तक हो सकती है परीक्षा :
SSC द्वारा निकाली गई स्टेनोग्राफर (ग्रेड C एंड D) की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन दो चरण के टेस्ट के बाद किया जाना है। दरअसल इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले कंप्यूटर बेस्डटेस्ट (CBT) और फिर स्टेनोग्राफी के स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। आयोग द्वारा नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक CBT का आयोजन नवंबर महीने में किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए।
मिलेगी कितनी सैलरी :
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन दो तरह के पदों के लिए किया जाता है। इसके जरिए स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रेड पे 4200 के अंतर्गत 9300 रुपये से लेकर 34800 रुपये तक की सैलरी मिलती है। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रेड पे 2400 के अंतर्गत 5200 रुपये से 20200 रुपये तक की सैलरी मिलती है। इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य कई तरह के भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है।
कौन कर सकता है आवेदन :
मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों की उम्र 01 जनवरी 2022 को ग्रेड सी के लिए 18 वर्ष से 30 वर्ष और ग्रेड डी के लिए 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।