कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) में एसआई के 4300 पदों के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा इसी साल नवंबर में प्रस्तावित है। दिल्ली पुलिस में एसआई पुरुष की 228 और महिला की 112 जबकि सीएपीएफ में 3960 पद हैं। इसमें सीआरपीएफ में सर्वाधिक 3112 पद हैं। इस भर्ती से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की SSC CPO FREE Ebooks: Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में उपनिरीक्षक के पदों पर आयोजित की जा रही भर्ती की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल व दस्तावेज परीक्षण प्रक्रिया से होकर गुजरना होता है। इस भर्ती के लिए आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी चरणों में अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूलप्रतियां उपलब्ध करानी होंगी। इसके अलावा ध्यान रहे कि ये सभी सर्टिफिकेट 30 अगस्त 2022 से तक जारी किए जा चुके हो अन्यथा की स्थिति में उम्मीदवार का अभ्यर्थन निरस्त माना जाएगा। हालांंकि यदि कोई प्रमाणपत्र किसी विभाग की ओर से ही देर में जारी किया जाता है तो ऐसे उम्मीदवारों को मान्यता दी जाएगी। लेकिन इसके लिए कैंडिड्टेस को देरी की वजह सिद्ध करनी होगी। ज्यादा जानकारी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।