फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD 2025: इस क्षेत्र के लिए एसएससी जीडी की आवेदन स्थिति जारी, ऐसे जानें क्या आपका फॉर्म स्वीकार हुआ

Fri, 24 Jan 2025 06:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Constable GD 2025: एसएससी ने कर्नाटक-केरल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए जीडी कांस्टेबल की आवेदन स्थिति जारी कर दी है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं।
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Constable GD 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आवेदन स्थिति जारी कर दी है। गौरतलब है कि आयोग ने कर्नाटक केरल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की स्थिति जारी कर दी है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा-2025 में सिपाही के होने वाली इस भर्ती की आवेदन स्थिति अब उपरोक्त क्षेत्र के लिए लाइव है।

विज्ञापन

SSC GD Constable Exam Date 2025: फरवरी में होगी परीक्षा

कर्नाटक केरल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की स्थिति संबंधित आधिकारिक वेबसाइट ssckkr.kar.nic.in. पर जारी कर दी गई है। अन्य क्षेत्रों के लिए आवेदन की स्थिति अभी जारी नहीं की गई है। कांस्टेबल जीडी लिखित परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।

SSC GD Constable Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होगा, जिसमें 80 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन होगा।

SSC GD Constable Vacancy: 39,481 पदों पर होगा चयन

इस भर्ती अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स (AR) में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही के 39481 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें अपने आवेदन की स्थिति

जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण कर लिया है और अपने आवेदन की स्थिति की जांच करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • कर्नाटक-केरल क्षेत्र की आधिकारिक एसएससी वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर कांस्टेबल जीडी के आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों से अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का विवरण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया जाएगा।
  • विवरण प्रस्तुत करने पर, उम्मीदवार अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं
  • पृष्ठ को सुरक्षित रखें तथा भविष्य की आवश्यकताओं के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें