BHC Clerk Recruitment 2025: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती की चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे: लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और वॉयवा इंटरव्यू। इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
बॉम्बे हाई कोर्ट (BHC) द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट और वॉयवा इंटरव्यू का शेड्यूल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए बाद में जारी किया जाएगा, जो कि आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। साथ ही, उम्मीदवारों के लिए परीक्षा प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। ध्यान रहे कि अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट केवल कंप्यूटर पर आयोजित किया जाएगा।
Clerk Recruitment 2025 Application Fee: फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को भी 100 रुपये ही फीस देनी होगी। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन शुल्क सब्मिट करने होंगे।
BHC Clerk Salary: वेतन
क्लर्क के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200-92,300/- रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त नियमानुसार भत्ते भी मिलेंगे।
BHC Clerk Recruitment 2025: बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bhc.gov.in पर जानाा होगा।
- होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- यहां, अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक विवरणों का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- अपने पंजीकरण क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- यहां, आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।
- साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।