फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर-II परीक्षा के लिए कल जारी होगा एडमिट कार्ड, नोट करें डाउनलोड करने का तरीका

Mon, 11 Nov 2024 04:13 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHSL Tier II 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर-II परीक्षा 18 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। आयोग इसके लिए 12 नवंबर, यानी कल एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नीचे बताया गया है।
 
विज्ञापन
SSC CHSL 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL Tier II Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीएचएसएल टियर-II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल, यानी 12 नवंबर को जारी किया जाएगा। जिन भी उम्मीदवार टियर-I परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, वे कल से आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


यह परीक्षा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2024 (टियर-II) के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइटों पर अपने पंजीकरण क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

सिटी स्लिप हो चुकी है जारी

आयोग एसएससी सीएचएसएल टियर II परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर अपने डैशबोर्ड में लॉगिन करके जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। एसएससी सीएचएसएल टियर II परीक्षा 18 नवंबर, 2024 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। 

परीक्षा प्रकार

टियर II परीक्षा में तीन सेक्शन शामिल होंगे- सेक्शन 1, 2 और 3। टियर II एक ही दिन में दो सत्रों - सत्र-I और सत्र II में आयोजित किया जाएगा। सत्र-I में सेक्शन-I, सेक्शन-II और सेक्शन-III के मॉड्यूल-I का संचालन शामिल होगा। सत्र-II में सेक्शन-III के मॉड्यूल-II का संचालन शामिल होगा। उम्मीदवारों के लिए टियर-II के सभी सेक्शन को पास करना अनिवार्य होगा।

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा लगभग 3,712 ग्रुप सी पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों और विभिन्न संवैधानिक निकायों/सांविधिक निकायों/न्यायाधिकरणों आदि के लिए लोअर डिविजनल क्लर्क/जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।

SSC CHSL Tier II Exam 2024: ऐसे चेक करें किस शहर में होगी आपकी परीक्षा

वे सभी उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ईएएम सिटी स्लिप की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • एक बार हो जाने पर, आपकी SSC CHSL टियर II 2024 परीक्षा सिटी स्लिप प्रदर्शित हो जाएगी।
  • शहर की पर्ची की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन

SSC CHSL Tier II Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

आयोग के द्वारा एसएससी सीएचएसएल टियर-II परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने के बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकेंगे:
  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें