कितने पढ़े-लिखें हैं भारत के नए मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना? राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के पद की शपथ दिलाई जस्टिस चंद्रचूड़ ने अपने रिटायरमेंट से पहले उनका नाम भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सुझाया ऐसे में आइए जानते हैं देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश की पढ़ाई-लिखाई के बारे में सीजेआई संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को नई दिल्ली में हुआ था उनके पिता, न्यायमूर्ति देस राज खन्ना, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे उनका कानून की पढ़ाई का सफर दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही शुरू हुआ था संजीव खन्ना ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की और 1977 में स्कूली शिक्षा पूरी की स्कूली शिक्षा के बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ के कैंपस लॉ सेंटर (CLC) से कानून की पढ़ाई की .