फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NICL Jobs 2024: नेशनल इंश्योरेंस लिमिटेड में सहायक के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, अभी इस लिंक से करें पंजीकरण

Mon, 11 Nov 2024 07:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NICL Recruitment 2024: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट पदों के लिए आज आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NICL Recruitment 2024: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) 11 नवंबर, 2024 को असिस्टेंट पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 500 पदों को भरना है। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर, 2024

विज्ञापन


एनआईसीएल असिस्टेंट 2024 के दो चरण हैं। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा और दोनों ही ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों के तर्क क्षमता, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी भाषा के विषयों में ज्ञान का आकलन किया जाएगा। पूछे जाने वाले प्रश्नों की कुल संख्या अधिकतम 100 अंकों के लिए 100 होगी और पेपर हल करने के लिए निर्दिष्ट समय 60 मिनट (1 घंटा) है।

शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा, जिस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र से अभ्यर्थी आवेदन पत्र जमा कर रहा है, उस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की क्षेत्रीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए।  

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "जिस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के लिए उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है, उसकी क्षेत्रीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान आवश्यक है। राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की क्षेत्रीय भाषा के साथ उम्मीदवार की परिचितता का आकलन करने के लिए, अंतिम चयन से पहले एक क्षेत्रीय भाषा परीक्षा आयोजित की जाएगी। क्षेत्रीय भाषा परीक्षा में कुशल नहीं पाए जाने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।"
विज्ञापन

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 2 अक्तूबर 1994 से पहले और 1 अक्तूबर 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।


आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएस उम्मीदावरों को  850 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें