फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Note Press Recruitment 2022: बैंक प्रेस नोट में हो रही हैं भर्तियां, 67000 रुपए से अधिक मिलेगी सैलरी

सार

बैंक नोट प्रेस देवास ने जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू हो गई है।  आवेदन की अंतिम तारीख 28 मार्च 2022 है।  
विज्ञापन
भारतीय करेंसी नोट - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बैंक नोट प्रेस, देवास, मध्य प्रदेश द्वारा जूनियर टेक्नीशियन के 81 रिक्त पदों पर भर्ती कराई जा रही हैं। बीएनपी ने 26 फरवरी, 2022 को संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस  FREE Current Affairs PDFs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

किन - किन पदों पर हो रही है भर्ती 

यह भर्ती अभियान 81 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें से 60 पद जूनियर टेक्नीशियन (इंक फैक्ट्री) के लिए हैं। वहीं, 19 रिक्तियां जूनियर तकनीशियन (प्रिंटिंग) और 2 रिक्तियां जूनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल / आईटी) पद के लिए हैं।

आयुसीमा व मासिक वेतन

इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 साल होनी चाहिए। बीएनपी देवास जूनियर टेक्नीशियन के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 18,780 से लेकर 67,390 रुपये वेतन दिया जाएगा। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी  

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें