SSC CHSL Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा, 2021 का आयोजन 24 मई, 2022 से लेकर 10 जून, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न राज्यों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब आयोग ने परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है।
SSC CHSL Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी?
जी हां, एसएससी ने जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आपत्ति को 27 जून, 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। इस तारीख को रात 8 बजे सुविधा को बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से दर्ज हो सकेगी और उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क भी जमा करने होंगे।
SSC CHSL Answer Key: कब आएंगे परिणाम?
कर्मचारी चयन आयोग उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति की समीक्षा विशेषज्ञों से कराएगा। इसके बाद आयोग की ओर से एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे। बता दें कि आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में लोअर डिवीजनल क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, डाक सहायक और सॉर्टिंग सहायक आदि के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।