WBPSC Answer Key: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को ऑनलाइन रूप से जारी किया गया है और यह अब आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी को पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।