फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Result: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 का रिजल्ट जारी, टियर-2 के लिए 39901 अभ्यर्थी सफल; देखें श्रेणीवार कटऑफ

Fri, 27 Feb 2026 08:31 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHSL 2025 Result: एसएससी ने सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम के साथ कटऑफ भी घोषित कर दी गई है। निर्धारित कटऑफ क्लियर करने वाले अभ्यर्थी अब टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे। नीचे खबर में पद और श्रेणीवार कटऑफ दी गई है।
 
विज्ञापन
SSC CHSL Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL 2025 Tier-I Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा (CHSLE 2025) के टियर-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक देशभर में कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ आयोग ने पद और श्रेणीवार कटऑफ भी घोषित कर दी है। उम्मीदवार नीचे जान सकते हैं कि किस पद के लिए किस श्रेणी की कटऑफ कितनी गई।

अंकों का हुआ नॉर्मलाइजेशन

परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में आयोजित होने के कारण आयोग ने अभ्यर्थियों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन निर्धारित फार्मूले के अनुसार किया। नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर ही टियर-2 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

परीक्षा पास करने के लिए कम से कम इतने अंक हासिल करना जरूरी

परीक्षा अधिसूचना के अनुसार टियर-1 में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक इस प्रकार निर्धारित थे:
  • सामान्य वर्ग (UR): 30 प्रतिशत
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 25 प्रतिशत
  • अन्य सभी वर्ग: 20 प्रतिशत

SSC CHSL Cutoff: एसएससी सीएचएसएल की कटऑफ कितनी गई?

एलडीसी/जेएसए/क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (साइंस स्ट्रीम), डाटा एंट्री ऑपरेटर (अन्य स्ट्रीम) पदों के लिए कुल मिलाकर 39,901 अभ्यर्थी को योग्य घोषित किया गया है। आयोग ने अलग-अलग पदों के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी किए हैं।

1. एलडीसी/जेएसए/क्लर्क-कम-टाइपिस्ट
इस श्रेणी में कुल 37,520 अभ्यर्थियों को टियर-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
 
श्रेणी कट-ऑफ अंक
सामान्य (UR) 144.25858
ओबीसी 143.83055
एससी 125.40250
एसटी 115.25399
ईडब्ल्यूएस 141.42492

2. डाटा एंट्री ऑपरेटर (साइंस स्ट्रीम)
इस पद के लिए कुल 614 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
 
श्रेणी कट-ऑफ अंक
सामान्य (UR) 169.54438
ओबीसी 169.49507
एससी 157.72055
एसटी 152.78518

3. डाटा एंट्री ऑपरेटर (अन्य स्ट्रीम)
इस श्रेणी में कुल 1767 अभ्यर्थी टियर-2 के लिए चयनित किए गए हैं।
 
श्रेणी कट-ऑफ अंक
सामान्य (UR) 165.26551
ओबीसी 165.26551
एससी 158.63390
एसटी 150.43132

 

12 उम्मीदवारों का परिणाम नहीं जारी हुआ

आयोग ने जानकारी दी है कि दो अभ्यर्थियों का परिणाम डिबारमेंट/उम्मीदवारी रद्द होने के कारण प्रोसेस नहीं किया गया। वहीं 10 अभ्यर्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों (जैसे न्यायालयीन मामले) के चलते रोका गया है, हालांकि उन्हें अस्थायी रूप से टियर-2 में बैठने की अनुमति दी गई है।

टियर-1 की अंतिम आंसर-की के आधार पर ही मूल्यांकन किया गया है। आयोग जल्द ही योग्य और अयोग्य दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों के अंक तथा अंतिम आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा।

परिणाम पीडीएफ देखें...
विज्ञापन

अब आगे क्या?

सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी टियर-2 परीक्षा में शामिल होना होगा। टियर-2 परीक्षा का कार्यक्रम शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से एसएससी की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें