फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 12 नवंबर से, बहुत जल्द जारी हो सकती है सिटी स्लिप

Mon, 03 Nov 2025 06:33 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHSL Tier I Exam: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा 12 नवंबर से आयोजित की जाएगी। बहुत जल्द उम्मीदवारों को पता चल जाएगा उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। आयोग जल्द ही सिटी स्लिप जारी करेगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL City Intimation Slip: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग बहुत जल्द टियर 1 परीक्षा का शहर सूचना पर्ची जारी कर सकता है। सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की जाएगी। इसकी मदद से उम्मीदवार शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी देख सकेंगे। परीक्षा 12 नवंबर से तीन शिफ्टों में होगी, जिसमें 3,131 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संभावित रूप से आज या कल में को कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर 1 परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके देख सकते हैं।

परीक्षा सिटी स्लिप जल्द होगी जारी

उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक साइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे। आयोग जल्द ही एक आधिकारिक नोटिस जारी करेगा, जिसमें सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा की पूरी अनुसूची भी दी जाएगी।

हाल ही में आयोग ने स्लॉट चयन विंडो सक्रिय की थी, जिससे उम्मीदवारों को पसंदीदा परीक्षा शहर और तारीख चुनने की सुविधा दी गई थी। अब उन्हीं प्राथमिकताओं के आधार पर फाइनल परीक्षा सिटी और शिफ्ट विवरण जारी किए जाएंगे।

परीक्षा तिथि और शिफ्ट विवरण

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2025 से किया जाएगा। यह परीक्षा तीन शिफ्टों में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 3,131 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे ssc.gov.in से लॉगिन कर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, समय, रिपोर्टिंग निर्देश और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी दी होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें