कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे उम्मीदवार जो सीएचएसएल परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 4 जनवरी 2023 से पहले अपना पंजीकरण कर सकते हैं। एसएससी टियर 1 परीक्षा का आयोजन फरवरी मार्च 2023 में कराएगा। आवेदन करने जा रहे तमाम उम्मीदवारों को ये जानकारी पता होनी चाहिए कि किसे उम्र सीमा में छूट मिल सकती है और किसे नहीं। क्योंकि आवेदन के लिए जो निर्धारित उम्र सीमा आयोग द्वारा इस परीक्षा के लिए निर्धारित की गई है वो 18 से 27 साल है। इसके बाद जिन कैटेगरी को अपर एज लिमिट में छूट मिलेगी उनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, पूर्व सैनिक, सेना की ड्यूटी के दौरान विदेशी जमीन पर विकलांग हुए जवान, केंद्र सरकार के एससी-एसटी कर्मचारी (जिन्होंने 3 वर्ष काम किया हो), विधवाएं, तलाकशुदा महिलाएं, न्यायिक प्रक्रिया के जरिए अलग हुई महिलाएं जो शादी नहीं करेंगी आदि को 3 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की अपर एज लिमिट छूट दी जाएगी। अगर आप भी सीएचएसएल परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के SSC CHSL Online Course : Join Now की मदद ले सकते हैं। इस कोर्स के जरिए पूर्व की सीएचएसएल परीक्षाओं में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर सरकारी नौकरी का सपना पूरा किया है।
कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिफिकेशन में कहा है कि उन लड़के लड़कियों को उम्र सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी जिनके मां या बाप एक्स सर्विसमैन हैं। आयोग ने कहा है कि ऐसे कंडीडेट्स अपनी कैटेगरी में एक्स सर्विसमैन न लिखें। इसका उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा।
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 4 जनवरी 2023 |
| योग्यता | 12वीं पास |
| उम्र सीमा | 18-27 वर्ष |
| टियर-1 परीक्षा तिथि | फरवरी-मार्च 2023 |
| टियर-2 परीक्षा तिथि | अभी तय नहीं |
| कुल पद | 4500 |
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।