कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर से शुरू कर दी हैं। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में हिस्सा लेने की सोच रहे हैं वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 4 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं 6 जनवरी 2023 तक उम्मीदवार अपना शुल्क जमा कर सकेंगे। आयोग ने इस वर्ष चयन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है और अब इसमें अभ्यर्थियों का चयन दो टियर के कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाना है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक CHSL की इस भर्ती के लिए CBT 1 का आयोजन फरवरी - मार्च 2023 में किया जाएगा। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में इसकी तैयारी करें। वहीं सफलता डॉट कॉम ने भी अभ्यर्थियों को बदले हुए पैटर्न के अनुसार इसकी कम्प्लीट तैयारी करवाने के लिए एक खास SSC CHSL Selection Batch : Join Now की शुरुआत की है। इस कोर्स से जुड़कर आप वर्षों का अनुभव रखने वाले दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CHSL भर्ती की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।
CHSL भर्ती 2022 में रिक्तियों की संख्या इसके पिछले कुछ सालों की भर्तियों की तुलना में बेहद ही कम हैं। दरअसल आयोग ने इसके जरिए तकरीबन 4,500 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि CHSL भर्ती 2021 के लिए भी इस वक्त चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और इसके जरिये 6,072 पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं SSC की CHSL भर्ती 2020 के जरिए कुल 4,726 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी थी। जबकि आयोग द्वारा 2019 में निकाले गए CHSL भर्ती के जरिए कुल 4,893 पदों पर भर्तियां की गई थी और 2018 में निकाले गए CHSL भर्ती के जरिए 5,649 पदों पर भर्ती की गई थी।
CHSL भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CHSL भर्ती 2019 के पहले टियर की परीक्षा में तकरीबन 10.19 लाख अभ्यर्थियों ने और CHSL भर्ती 2020 के पहले टियर की परीक्षा में तकरीबन 13.17 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। वहीं CHSL भर्ती 2021 के पहले टियर की परीक्षा में भी तकरीबन 15 लाख अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। CHSL की पिछली भर्तियों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि CHSL भर्ती 2022 के टियर 1 की परीक्षा में भी 15 से 20 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Constable, SSC GD, CTET, NDA के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।