फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2022: जानिए नोटिफिकेशन कब होगा जारी, 30 लाख से ज्यादा आवेदन आने की है संभावना

Sat, 05 Nov 2022 01:02 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2022 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बीते वर्ष एसएससी सीएचएसएल के लिए 38 लाख से अधिक आवेदन आए थे इस वर्ष भी 30 लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना है। 
विज्ञापन
एसएससी सीएचएसएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 (CHSL) के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। बीते वर्ष एसएससी सीएचएसएल के लिए 38 लाख 5 हजार 359 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा के जरिए एसएससी द्वारा केंद्र सरकार के 54 विभागों में रिक्त 6072 पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। वहीं 2023 में आयोजित की जाने वाली SSC CHSL परीक्षा 2022 के लिए इस वर्ष भी 30 लाख से ज्यादा आवेदन आने की संभावना है। जबकि आयोग SSC CHSL परीक्षा 2022 के जरिए 4 हजार से अधिक पदों को भरने जा रहा है। सूत्रानुसार सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन मार्च 2023 में किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं और परीक्षा में सफल होना चाहते हैं। तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किया गया SSC CHSL Course: Join Now की मदद ले सकते हैं। यहां सफलता के अनुभवी एक्सपर्ट्स द्वारा एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2023 की बेहतर व पक्की तैयारी कराई जाएगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीएचएसएल ई बुक्स 
एसएससी सीएचएसएल पिछले प्रश्न पत्र 
एसएससी सीएचएसएल मॉक टेस्ट 

कब शुरू होंगे पंजीकरण 

कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा कैलेंडर 2022 की माने तो एसएससी सीएचएसएल का नोटिफिकेशन दिसम्बर के पहले हफ्ते में जारी होगा। जिसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। सीएचएसएल परीक्षा के लिए पंजीकरण जनवरी 2023 तक जारी रहने की संभावना है। एसएससी टियर-1 के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए फरवरी में एडमिट कार्ड जारी कर किए जा सकते हैं। 

क्या होगी आवेदन की शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा 

एसएससी सीएचएसएल 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो। हालांकि, DEO CAG के पदों पर अगर वैकेंसी निकलती है, तो उस पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का साइंस स्ट्रीम से कक्षा 12वीं पास किया होना अनिवार्य होता है। साथ ही उसने कक्षा 12वीं में मैथ्स (Maths) विषय जरूर पढ़ा हो। अगर बात करें आयु सीमा की तो एसएससी सीएचएसएल के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 वर्ष से 27 साल के बीच होती है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें