प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 24 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की 27 अक्तूबर 2022 से शुरुआत भी कर दी है। वहीं अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरा होने के बाद इस भर्ती के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन जनवरी 2023 में किया जा सकता है। इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जानी है।अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसएससी जीडी ईबुक्स
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट
BSF, CRPF समेत इन 7 फोर्सेस में होगी भर्ती :
GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती के जरिए अभ्यर्थियों का चयन BSF, CRPF समेत कुल सात अर्धसैनिक बलों के लिए किया जाना है। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके जरिये BSF में 10497, CRPF में 8911, असम राइफल्स में 1697, ITBP में 1613, SSB में 1284, SSF में 103 तथा CISF में 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कैसे अपने मनपसंद फोर्स में जा सकते हैं आप :
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाला कोई अभ्यर्थी BSF में जाना चाहता है, तो किसी अभ्यर्थी का सपना CRPF में जाने का है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय यह सुविधा दी गई है कि वो अपने पसंद के फोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को यह ऑप्शन दिया जाता है कि वो अपने पसंद के क्रमानुसार सुरक्षाबलों का चयन कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को BSF में जाना है तो वो BSF को इस लिस्ट में सबसे पहले रख सकता है। हालांकि अपने पसंद के फोर्स का चयन कर लेने से आपको उसी फोर्स में नौकरी मिल जाएगी, यह बात पक्की नहीं है। दरअसल इस भर्ती में सभी सुरक्षाबलों के लिए अलग कटऑफ जाता है, इसलिए अगर आप कटऑफ स्कोर को पार करते हैं तभी आपको अपने पसंद के फोर्स में जाने का मौका मिलेगा। अगर आप अपने पहले च्वाइस के लिए कट ऑफ नहीं पार कर पाते हैं तो आपको आपके च्वाइस के क्रमानुसार उस फोर्स में नौकरी दी जाएगी, जिसका कट ऑफ आप पार करते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, SSC GD, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।