कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित कराई जाने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती देश के युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय है। कारण है इस परीक्षा में आवेदन की योग्यता। मात्र 12वीं पास छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। इस वजह से हर वर्ष आयोजित की जाने वाली सीएचएसएल परीक्षा में लाखों छात्र अपनी किस्मत आजमाते हैं। साल 2022 की बात करें तो 24 मई से 10 जून 2022 तक हुई एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2021 के टियर-1 में 15 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा का दूसरा चरण भी 18 सितम्बर 2022 को आयोजित कर लिया गया। इसके बाद लाखों उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी चयन आय़ोग द्वारा घोषित कैलेंडर के अनुसार 5 नवम्बर को एसएससी द्वारा इस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 4 दिसम्बर तक एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन लिए जाएंगे। फरवरी - मार्च 2023 में इस परीक्षा का आय़ोजन किया जा सकता है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं वह देश की जानी मानी एडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम के SSC CHSL Online Video Course - Join Now से जुड़ सकते हैं। यहां उन्हें सफलता की अनुभवी टीम द्वारा सीएचएसएल परीक्षा की पूरी व कम्प्लीट तैयारी कराई जाएगी।
SSC CHSL भर्ती 2022 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए 3 चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले टियर 1 की परीक्षा में कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। टियर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा और फिर आखिरी चरण यानी टियर 3 की परीक्षा में अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। टियर-1 जहां सीबीटी मोड में आयोजित होगा। वहीं टियर 2 पेन पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों का टाइपिंग या स्किल टेस्ट पोस्ट के अनुसार लिया जाएगा।
अगर आप SSC की किसी भर्ती या रेलवे ग्रुप D, यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता एप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्सों से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।