विजुअल कम्युनिकेशन के क्षेत्र में ग्रॉफिक्स डिजाइन एक डिमांडिंग उद्योग के रूप में उभर रहा है। कला, तकनीकि और संचार के साथ पढ़ रहे छात्रों के लिए ग्रॉफिक्स डिजाइन उद्योग एक बेहतर करिअर अवसर है। क्योंकि आज के डिजिटल युग में हर क्षेत्र में डिजाइन की जरूरत पड़ती है। इसीलिए तो साल 2021 में ग्रॉफिक डिजाइन इंडस्ट्री वैश्विक रूप से करीब 46 बिलियन की हो गई है। वहीं भारत की बात करें तो केवल भारत में वर्ष 2020-21 में फोटो और डिजाइन के क्षेत्र में 3 बिलियन का इंडस्ट्री मार्केट बन गया था। जिसमें आने वाले वर्षों में अवसरों की कमी नहीं है। इसीलिए भारत और विदेश में ग्रॉफिक डिजाइन को सीखने में लाखों युवा रुचि ले रहे हैं। अगर आप भी ग्रॉफिक डिजाइनिंग में अपना करिअर बनाना चाहते हैं तो सफलता का Advance Graphic Designing Course: Join Now कोर्स आपको इंडस्ट्री की बहुत अच्छी नौकरी दिलाने में मदद कर सकता है। यह कोर्स फोटोशॉप इलस्ट्रेटर, कोरल ड्रॉ, इन डिजाइन और प्रीमियर प्रो जैसे टूल आपको सिखाएगा।
ग्रॉफिक्स डिजाइनर का इन क्षेत्रों में बनेगा करिअर
- ग्रॉफिक डिजाइनिंग
- इमेज एडिटर
- वीडियो एडिटर
- मैटे पेंट आर्टिस्ट
- बीजी डिजाइन आर्टिस्ट
- लेआउट डिजाइन आर्टिस्ट
- यूआई-यूएक्स डिजाइन
- ब्रांड आईडेंटिटी डिजाइनर
- प्रिंट एंड पब्लिकेशन डिजाइनर-आर्टिस्ट
- पैकिंग आर्टिस्ट
- इंफोग्रॉफिक आर्टिस्ट
- कैलीग्रॉफिक आर्टिस्ट
- कम्पोजीशन आर्टिस्ट
- एडवरटीजमेंट इंडस्ट्री
- वेब एनिमेटर
इस क्षेत्र में मिलने वाली सैलरी
आमतौर पर एक ग्रॉफिक्स डिजाइनर की पहली नौकरी 15-18 हजार रुपए प्रतिमाह से शुरू होती है। जो 5 वर्ष के एक्सपीरिएंस के बाद 50 हजार प्रतिमाह तक हो जाती है। अलग-अलग प्रोफाइलों में अनुभव के आधार पर ग्रॉफिक्स डिजाइनरों की सैलरी 25 हजार से 75 हजार प्रतिमाह भी हो सकती है।