स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) रिजल्ट 2021
- फोटो : Amar Ujala
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (SSC CHSL) का अंतिम परिणाम और संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा (10+2) SSC CHSL का टियर-2 परिणाम 30 सितंबर, 2021 को जारी किया जाएगा। वहीं, आयोग ने कहा कि सीएचएसएल 2019 स्किल टेस्ट 03 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से ने नवंबर-दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं की सूची और परीक्षा परिणामों की घोषणा की अस्थायी अनुसूची जारी की गई है। उम्मीदवार परीक्षाओं और परिणामों से संबंधित जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in देख सकते हैं।
आयोग ने आगे कहा कि परीक्षा कार्यक्रम कोविड -19 की स्थिति और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अधीन हैं। दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के लिए सीएपीएफ 2020 परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम भी 30 सितंबर, 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। वहीं, एसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम 31 दिसंबर, 2021 तक जारी कर दिए जाएंगे।
एसएससी सीएचएसएल 2019-20 की परिणाम तिथियां