SSC CGL Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आज 13 अक्तूबर, 2022 को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आज रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया...
SSC CGL Recruitment: कब होगी परीक्षा?
SSC CGL 2022 टियर-1 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा अस्थायी रूप से दिसंबर 2022 में निर्धारित की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और उपक्रमों में ग्रुप बी एंडी सी के रिक्त 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है। आयोग ने नवीनतम अधिसूचना में पदों की संख्या और बढ़ाने की बात कही है। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर निर्धारित थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ा दिया गया था।
SSC CGL Recruitment: इन पदों पर मिलेगी नियुक्ति
SSC CGL Recruitment के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, विदेश मामलों के मंत्रालय, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA), इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI),नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) समेत कई अन्य मंत्रालयों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन टीयर-1, टीयर-2 और टीयर-3 परीक्षा के लिए माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। टीयर-1 परीक्षा का आयोजन दिसंबर महीने में संभावित है। जानकारी के मुताबिक इस साल रिक्त पदों की संख्या करीब 20 हजार है।
SSC CGL Recruitment: कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
SSC CGL Recruitment: कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीजीएल भर्ती के नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, होम पेज पर आवेदन के लिए उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
- आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।