फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Exam: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा एक दिसंबर से होगी, प्रवेश-पत्र पर यह है अपडेट

Fri, 18 Nov 2022 03:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Exam Admit Card: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या सीजीएल भर्ती टियर-1 परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश-पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Recruitment Exam Admit Card: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या सीजीएल भर्ती टियर-1 परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश-पत्र जारी करेगा।

विज्ञापन

उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in और क्षेत्रीय वेबसाइटों से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी सीजीएल भर्ती 2022 टियर-1 परीक्षा में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट एक दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाले हैं।  

SSC CGL Recruitment: ग्रुप बी और सी के पदों पर होगी भर्ती

जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने रोल नंबर/ पंजीकृत आईडी या उम्मीदवार के नाम और जन्म की तिथि का उपयोग करके एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों / सरकारी निकायों/ प्राधिकरणों आदि में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के विभिन्न पदों को भरने के लिए एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

SSC CGL Exam Admit Card डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in और संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं। 
  2. 'एडमिट कार्ड' टैब पर जाएं - 'सीजीएल' एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें (जब उपलब्ध हो)
  3. रोल नंबर/ पंजीकृत आईडी या उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें
  4. एसएससी सीजीएल प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा
  5. डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें