फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS Recruitment: केंद्रीय विद्यालयों में 19 नवंबर तक आवेदन का मौका, PGT-TGT की चार हजार से ज्यादा नौकरियां

Fri, 18 Nov 2022 01:11 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

सार

KVS Recruitment: केंद्रीय विद्यालयों में  आवेदन करने के लिए 19 नवंबर तक मौका है। बता दें कि PGT-TGT की चार हजार से ज्यादा नौकरियां केंद्रीय विद्यालयों में हैं।
विज्ञापन
KVS Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KVS Teacher Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने टीजीटी, पीजीटी और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।  यहां विभिन्न विषयों के लिए टीजीटी और पीजीटी के साथ-साथ प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर और फाइनेंस ऑफिसर के कुल 4014 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए तय आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत लिंक जनरेट करने की आखिरी तारीख को केवीएस ने नोटिस जारी करते हुए 9 नवंबर से बढ़ाकर 12 नवंबर कर दी थी। जिसके बाद उम्मीदवारों को इस लिंक के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर आवेदन करना था। ऐसे में जबकि लिंक जेनरेशन की डेट 3 दिन बढ़ा दी गई थी, तो उम्मीदवार अब 19 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2022 थी।

विज्ञापन



 

KVS Recruitment 2022: कुल 4014 रिक्तियों को भरा जाएगा

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4014 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 278 रिक्तियां प्रिंसिपल के पद के लिए, 116 वाइस प्रिंसिपल के लिए, 07 वित्त अधिकारी के लिए, 22 सेक्शन ऑफिसर के लिए, 1200 पीजीटी, 2154 या टीजीटी के लिए और 237 रिक्तियां प्रधानाध्यापक के लिए हैं। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।  

 

KVS Recruitment 2022: 19 नवंबर तक करना होगा आवेदन

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले नौ नवंबर फिर 12 नवंबर और अब 19 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर, 2022 है। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

 

KVS Recruitment 2022: उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही पीआरटी के पद पर कम से कम 5 साल का अनुभव जरूरी है। वहीं पीजीटी शिक्षक के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट किया होना चाहिए। जबकि प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए और बी.एड के साथ 8 साल का अनुभव होना चाहिए।

 

विज्ञापन

KVS Recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन

  • केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvssangathan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Click here to filling up the online application form for various teaching and no-teaching post पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, रजिस्टर्ड नंबर व पासवर्ड आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से आ जाएगा।
  • अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें। मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • आगे की जरूरतों के लिए आवेदन फॉर्म की एक कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें