कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 23 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आयोग ने आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू की थी। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा इसी साल अप्रैल महीने में आयोजित की जा सकती है। पहले चरण की लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को इस भर्ती में चयनित होने के लिए 3 और टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Online Coaching Classes - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
स्कोर टाई होने की स्थिति में ऐसे होगा सफल अभ्यर्थी का फैसला :
इस भर्ती में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते है और ऐसे में यह संभव है कि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों को एक समान मार्क्स आ जाए। ऐसी स्थिति में सफल अभ्यर्थी के चयन के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों के टियर 2 के प्रासंगिक पेपरों के मार्क्स देखे जाएंगे। अगर इसके बाद भी मार्क्स समान रहते हैं, तो अभ्यर्थियों के टियर 3 के टोटल मार्क्स देखे जाएंगे। टियर 3 में भी मार्क्स समान रहने की स्थिति में अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। अगर अभ्यर्थियों की आयु भी समान रहती है, तो वैसे अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा जिनका नाम अल्फाबेट में पहले आता हो।
ये भी पढ़ें
SSC CGL Eligibility
SSC CGL Salary
चार टेस्ट्स में सफल होने के बाद मिलती है नौकरी :
इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को चार चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT 1 में हिस्सा लेना होगा, जिसमें 200 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन तथा सांख्यिकी (जूनियर सांख्यिकी अधिकारी के लिए) एवं वित्त और अर्थशास्त्र (AAO के लिए) से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200 अंको का होगा। तीसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा और इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट / डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) में हिस्सा लेना होगा।
GD कांस्टेबल बनने के लिए इन तीन चरणों को करना होगा पार