फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Employment : छत्तीसगढ़ सरकार शुरू करेगी रोजगार मिशन, 15 लाख नौकरियां सृजित करने की तैयारी

Sat, 15 Jan 2022 10:33 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले इस मिशन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन उपाध्यक्ष की भूमिका में होंगे। वहीं, प्रधान सचिव आलोक शुक्ला सीईओ के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने एक रोजगार मिशन का गठन करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य राज्य में 15 लाख नौकरियों का निर्माण करना होगा। इसकी अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस मिशन के अंतर्गत उच्च संस्थानों जैसे आईआईटी, आईआईआईटी, आईआईएम और एनआईटी में भी गुणवत्ता को भी बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिले। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले इस मिशन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन उपाध्यक्ष की भूमिका में होंगे। वहीं, प्रधान सचिव आलोक शुक्ला सीईओ के रूप में काम करेंगे। इनके अलावा राज्य लघु राज्य के लघु वनोपज संघ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी इसके सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। 

अधिकारी ने बताया कि इस मिशन के माध्यम से राज्य में आने वाले पांच वर्ष में 12 से 15 लाख नौकरियों का सृजन का किया जाएगा। एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि बीते तीन सालों में राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिससे लोगों की आय और जीवन स्तर में सुधार आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें