SSC CGL Recruitment 2022: 23 जनवरी तक करें आवेदन
एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले से ही जारी है। आयोग की ओर से आवेदन की आखिरी तारीख 23 जनवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख को रात्रि 11.30 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें। उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि एसएससी सीजीएल एक बहुचर्चित सरकारी भर्ती है। इसके लिए लाखों की संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
SSC CGL Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्तियां
एसएससी सीजीएल भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके तहत रेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सीबीडीटी, इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीबीआईसी, प्रवर्तन निदेशालय आदि विभागों में सहायक लेखा परीक्षक अधिकारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक, लेखा परीक्षक, लेखाकार और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।
SSC CGL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
SSC CGL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।