कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। SSC द्वारा इस भर्ती का आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है और इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। SSC ने CGL भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर 2022 से 13 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे थे और अब इस भर्ती के लिए दिसंबर महीने में पहले चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि SSC अक्तूबर महीने के आखिर तक इस परीक्षा की तारीख जारी कर सकती है। CGL की यहभर्ती अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही खास है। दरअसल आयोग ने इस भर्ती के जरिये 20 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं और अपनी सरकारी नौकरी पक्की करनी चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम ने नए पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप सफलता द्वारा शुरू किये गए इस खास कोर्स से इस लिंक SSC CGL Batch - Join Now पर क्लिक करके जुड़ सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्प्लीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के अंतर्गत आने वाले कुछ पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को टियर 1 और टियर 2 की परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। दरअसल इस भर्ती के अंतर्गत आने वाले इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज/एग्जामिनर/प्रिवेंटिव ऑफिसर), इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर (CBN), सब इंस्पेक्टर/जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (NCB) MHA, सब इंस्पेक्टर (CBI/NIA) तथाUDC (BRO) के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। UDC (BRO) के पदों को छोड़कर अन्य पदों के लिए होने वाले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) मेंशामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 1600 मीटर 15 मिनट में चलना होगा और 8 किमी साइकिल 30 मिनट में चलाना होगा। वहीं UDC (BRO) के पदों के लिए होने वाली PET में अभ्यर्थियों को 1 मिल 10 मिनटमें चलना होगा। इन सभी पदों के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड अलग अलग निर्धारित किये गए हैं, जिसे अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
SSC द्वारा CGL भर्ती 2022 के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर इसके लिए टियर 1 की परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है, तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। आयोग ने अधिसूचना के पैरा 13.2 में इस संबंध में जानकारी दी है। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। साथ ही इसमें नेगेटिव मार्किंग की भीव्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.50 मार्क्स काट लिया जाएगा।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।