फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल की अंतिम उत्तर कुंजी और अंक वेबसाइट पर अपलोड, टियर-2 की सिटी स्लिप भी हुई जारी

Fri, 09 Jan 2026 08:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL: एसएससी ने सीजीएल टियर-1 की फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 8 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने टियर-2 परीक्षा की सिटी स्लिप भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 टियर-1 की फाइनल आंसर-की, उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और अंतिम अंक (मार्क्स) जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार अब ये सभी विवरण एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलाव, आयोग ने टियर-2 परीक्षा की सिटी स्लिप भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अब जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 2 या 3 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
 

सीजीएल टियर-1 की उत्तर कुंजी कब तक डाउनलोड कर सकते हैं?

एसएससी के अनुसार, उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक अपनी फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करना होगा।

एसएससी की अहम चेतावनी

आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि उम्मीदवार:
  • अपनी फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स का प्रिंटआउट समय रहते निकाल लें।
  • निर्धारित समय के बाद ये रिकॉर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे।
  • भविष्य में इस संबंध में किसी भी तरह का व्यक्तिगत अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एसएससी सीजीएल भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
 
  • परीक्षा तिथि: 12 से 26 सितंबर 2025
  • प्रोविजनल आंसर-की जारी: 16 अक्तूबर 2025
  • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 19 अक्तूबर 2025
  • टियर-1 रिजल्ट घोषित: 18 दिसंबर 2025

कितने उम्मीदवार हुए टियर-2 के लिए क्वालिफाई?

एसएससी सीजीएल टियर-1 में कुल 1,39,395 उम्मीदवार टियर-2 के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। इनमें शामिल हैं:
  • जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO): 6,196 उम्मीदवार
  • स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-2: 2,781 उम्मीदवार
  • अन्य पदों के लिए: 1,30,418 उम्मीदवार

SSC CGL Tier II Exam Date: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा कब होगी?

आयोग के अनुसार, सीजीएल टियर-2 परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 14,582 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवार सिटी स्लिप डाउनलोड करके जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा और अपनी यात्रा योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल टियर-1 की रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • एसएससी सीजीएल 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स देखें।
  • डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें