शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकताएं भी पद के अनुसार अलग-अलग होगी। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद नोटिस देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो-स्तरीय कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीई) के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन दौर होगा। अधिसूचना में कंप्यूटर आधारित परीक्षा की योजना और पाठ्यक्रम का उल्लेख किया गया है। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपयोगकर्ता विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
परीक्षा में न्यूनतम अर्हता अंक
- अनारक्षित वर्ग के लिए 30 प्रतिशत
- ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत
- अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 प्रतिशत
त्रुटियों का अधिकतम प्रतिशत (न्यूनतम अर्हता मानक) अनारक्षित वर्ग के लिए 20 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 30 प्रतिशत है।
SSC CGL 2025: ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण
अगर आप एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करके आप अपना रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद पूरा कर सकते हैं:
- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद "New User" या "OTR (One Time Registration)" लिंक पर क्लिक करें।
- अब नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता, शैक्षणिक योग्यता और पता जैसी जरूरी जानकारी भरें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit करें। सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक पंजीकरण नंबर और पासवर्ड मिलेगा।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद SSC CGL का पूरा आवेदन पत्र भरें और वांछित पोस्ट चुनें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
- सबमिट करने से पहले सभी दर्ज विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।