फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2025: यूपीपीएससी में सहायक निदेशक समेत 50 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, आज ही करें अप्लाई

Mon, 09 Jun 2025 10:17 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Recruitment 2025:  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती द्वारा सहायक निदेशक, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, प्रिंसिपल, लेक्चरर समेत 50 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा सहायक निदेशक, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, प्रिंसिपल, रीडर और लेक्चरर जैसे कुल 50 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 9 जून 2025 को समाप्त हो रही है। जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 8 मई 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2025
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 जून 2025
आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 16 जून 2025
आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि परीक्षा से कुछ दिन पूर्व
परीक्षा और मेरिट सूची आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए अनुभव आवश्यक है। विस्तृत पात्रता विवरण आयोग की अधिसूचना में जाकर देख सकते हैं। आयु सीमा पदानुसार न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 40-50 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार या दोनों शामिल हो सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 है, जबकि परीक्षा एवं मेरिट सूची आयोग की अनुसूची के अनुसार जारी की जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क 

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 105 रुपये, एससी/एसटी के लिए 65 रुपये और दिव्यांग (पीएच) वर्ग के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • "Apply Online" सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती के सामने “Click here to apply" पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जैसी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र पोर्टल के माध्यम से करें।
  • शुल्क भुगतान के बाद पूरा आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें शैक्षिक योग्यता, अनुभव, पद विवरण आदि शामिल हों।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक प्रति भविष्य के लिए प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें