SSC CGL Tier 2 2024 Exam: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा का आयोजन कल, यानी 18 जनवरी को किया जाना है। जिन भी उम्मीदवारों ने टियर-1 परीक्षा उत्तीर्ण की है और इस परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा में शामिल होन जा रहे उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस से जुड़े दिशानिर्देश अच्छे से समझ लेने चाहिए। अन्यथा की स्थिति में उम्मीदवारों को असुविधा का सामना भी करना पड़ सकता है।