अक्सर कई युवाओं के मन में CBI में काम करने की इच्छा रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस केंद्रीय जांच एजेंसी में काम करने के लिए कौन- सी परीक्षा देनी होती है? इसके लिए क्या - क्या योग्यताएं होनी चाहिए? क्या इसके लिए कोई फिजिकल स्टैंडर्ड भी निर्धारित है? अगर नहीं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। गौरतलब है कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए अभ्यर्थी को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती की चयन प्रक्रिया को पार करना होता है जिसके अंतर्गत टियर-1 व टियर-2 परीक्षा पास करनी होती है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी स्ट्रीम में ग्रैजुएट होना जरूरी है। इनदिनों SSC CGL के 20,000 पदों की आवेदन प्रक्रिया जारी है। स्नातक कर चुके उम्मीदवारों के पास सरकारी नौकरी पाने के सबसे सुनहरा मौका है। भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप एसएससी की CGL भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा देना चाहते हैं तो आप इसकी बेहतर तैयारी के लिए देश के जाने - माने लर्निंग प्लेटफार्म सफलता डॉट कॉम की अनुभवी फैकल्टी द्वारा चलाए जा रहे खास SSC CGL Online Classes 2022 - Join Now कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI में सबइंस्पेक्टर बनने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी व महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 150 सेमी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों के सीने का फुलाव 76 सेमी तक होना अनिवार्य होता है। हालांकि पर्वतीय व ट्राइबल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ऊंचाई में 5 सेमी का आरक्षण प्रदान किया जाता है।
टियर-I में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 25,जनरल अवेयरनेस -25, जनरल इंटेलीजेंस-25, इंग्लिश के 25 प्रश्न समेंत कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। यानी यह एग्जाम 200 अंकों का होगा। हालांकि इन सभी सवालों को हल करने के लिए केवल 60 मिनट का समय ही मिलेगा। इस एग्जाम में एक - चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 के लिए बुलाया जाता है। जिसमें मैथ्य, इंग्लिश, कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट समेंत कई अन्य विषयों की परीक्षा को पार करना होता है। अंतिम रूप से चयनित कैंडिडेट्स को यदि CBI में सब-इंस्पेक्टर पद के लिए चुना जाता है तो उन्हें प्रतिमाह 44,900 से 1,42,400 रुपये का वेतन मिलता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी अधिसूचना को देख सकते हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।