फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2022 : इस तारीख से पहले जारी नहीं होंगे एडमिट कार्ड, जानें इस बार कैसे बनेगी मेरिट लिस्ट

Thu, 10 Nov 2022 01:09 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

CGL भर्ती 2022 के लिए पहले टियर की परीक्षा एक से 13 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए 20 हजार से भी अधिक पदों को भरा जाना है। इस परीक्षा में 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। 
विज्ञापन
एसएससी सीजीएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के पहले चरण की परीक्षा एक से 13 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि CGL भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होकर 13 अक्तूबर 2022 तक चली थी। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी परीक्षा शुरू होने से दो सप्ताह पहले दी जा सकती है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीखों तथा शहर से जुड़ी जानकारी 15 नवंबर के बाद ही दी जाएगी। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्प्लीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीजीएल ईबुक्स 
एसएससी सीजीएल मॉक टेस्ट 
एसएससी सीजीएल पिछले प्रश्न पत्र 

इस बार कैसे बनेगी मेरिट लिस्ट :

SSC ने CGL भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में काफी बदलाव किया है। दरअसल CGL भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ दो टियर के टेस्ट्स के आधार पर किया जाना है, जबकि इससे पहले की CGL भर्तियों में अभ्यर्थियों का चयन चार टियर के टेस्ट्स के आधार पर किया जाता था। वहीं CGL भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट सिर्फ टियर 2 के मार्क्स के आधार पर बनाई जाएगी। अभ्यर्थी CGL भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी इसके नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। 

सैलरी का क्या है गणित :

इस भर्ती के अंतर्गत लेवल 8, लेवल 7, लेवल 6, लेवल 5 और लेवल 4 जैसे कुल 5 पे लेवल के पोस्ट आते हैं। इन पांचों पे लेवल के पदों पर सैलरी अलग अलग होती है। 8 वे पे लेवल के तहत आने वाले पदों के लिए वेतनमान 47600 रुपये से 151100 रुपये होगा। जबकि 7 पे लेवल के पदों पर वेतनमान 44900 रुपये से 142400 रुपये, 6 पे लेवल के पदों पर वेतनमान 35400 रुपये से 112400 रुपये, 5 पे लेवल केपदों पर वेतनमान 29200 रुपये से 92300 रुपये तथा 4 पे लेवल के पदों पर वेतनमान 25500 रुपये से 81100 रुपये होगा। CGL भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को आकर्षक सैलरी के साथ अन्य कई तरह के भत्तों का भी लाभ मिलता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें