SSC CGL 2021 Result Final Score Card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने गुरुवार यानी 23 मार्च, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC CGL 2021 का फाइनल स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना एसएससी सीजीएल 2021 फाइनल स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग ऑन करें।
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
अब "परिणाम/मार्क्स" पर क्लिक करें। यहां एक नया पेज खुलेगा।
ड्रॉप-डाउन मेनू में, एसएससी सीजीएल 2021 का चयन करें।
आपका एसएससी सीजीएल 2021 फाइनल स्कोर कार्ड अब स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
विवरण जांचें और इसे अपने डिवाइस पर सहेजें।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।