डीएसएसएसबी एएओ एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अपनी लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता होगी। DSSSB 28 मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में AAO लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
DSSSB AAO एडमिट कार्ड 2023 कॉमन AAO परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। एडमिट कार्ड में परीक्षा के बारे में आवश्यक जानकारी होती है, जैसे परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा का स्थान और उम्मीदवार का विवरण दर्ज होता है। उम्मीदवारों को अपने डीएसएसएसबी एएओ एडमिट कार्ड 2023 को परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो आईडी प्रूफ के साथ ले जाना होगा। प्रवेश पत्र व पहचान पत्र नहीं होने पर आवेदक परीक्षा नहीं दे सकेंगे। इसलिए, उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर ही जाना चाहिए।