एसएससी सीजीएल 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू: 23 दिसंबर, 2021
- आवेदन विंडो बंद होने की तिथि: 23 जनवरी, 2022
- एसएससी सीजीएल टियर- I परीक्षा 2021: अप्रैल 2022
- SSC CGL टियर- I परीक्षा 2021 का परिणाम जारी होने की तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।
एसएससी सीजीएल 2021: आवेदन शुल्क
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी: 100 रुपये
महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, और भूतपूर्व सैनिक: शून्य
एसएससी सीजीएल 2021: पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर
- वैध पहचान प्रमाण
- कक्षा 10वीं परीक्षा की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं परीक्षा की मार्कशीट
- स्नातक का प्रमाण-पत्र
- आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
एसएससी सीजीएल के पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। स्नातक के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट-वार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
एसएससी सीजीएल 2021 पंजीकरण कैसे करें?
उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2021 के लिए पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बुनियादी विवरण दर्ज करें।
- फिर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और अपने पास रखें।