फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2020: कल से शुरू होंगी परीक्षाएं, उम्मीदवार ऐसे करें तैयारी 

Sun, 01 Mar 2020 04:46 PM IST
Trainee Trainee जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक रूप
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) 2 मार्च, 2020 से संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा का आयोजन करेगा। इस साल टियर-1 परीक्षा में 10 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। परीक्षाएं 11 मार्च, 2020 तक जारी रहेंगी। एएससी सीजीएल परीक्षा में 100 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है। इसके हर गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक नेगेटिव मार्किंग के तौर पर काटे जाते है। बता  दें कि टियर-1 परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को टियर- 2, टियर-3 और स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होना पड़ेगा।

विज्ञापन


SSC CGL 2020: अंतिम समय में अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स -
अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में जाने से पहले अपना आईडी प्रूफ (आधार) और अपना एडमिट कार्ड अपने साथ बैग में रखें। उम्मीदवारों को ये ध्यान रखना चाहिए कि यदि वे परीक्षा संबंधित आईडी प्रूफ ले जाने में विफल रहते हैं तो उन्हें किसी भी स्थिति में परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी एग्जाम कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि मोबाइल फोन या अन्य डिवाइस न लेकर जाएं।

उम्मीदवार परीक्षा से पहले अच्छी नींद लें-
परीक्षा से एक दिन पहले 6-7 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। इस समय एक नया विषय शुरू करने का कोई मतलब नहीं है। अच्छी तरह से आराम किया तो अगले दिन पेपर अच्छा ही होगा। 
विज्ञापन

 
 परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे उम्मीदवार -
 परीक्षा स्थल पर निर्धारित समय से 30-40 मिनट पहले पहुंचे। परीक्षा कक्ष संख्या और अपनी सीट खोजें।
 
नकारात्मक विचारों से बचें-
किसी भी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपने मन को शांत और सकारात्मक बनाए रखें। बचे हुए प्रश्नों के बारे में ज्यादा विचार न करें और पेपर कितना कठिन या सरल होगा इसके लिए भी ज्यादा न सोचें। बस एक गहरी सांस लें और अपनी तैयारियों पर विश्वास रखें।

वेतनुमान- 
चुने गए उम्मीदवारों को समूह बी और सी के पदों के लिए 9,300 से 34,800 रुपये के बीच वेतन मिलेगा। जबकि समूह सी के लिए उम्मीदवारों को 5,200 से 20,200 रुपये के बीच वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें