फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Lecturer Result 2016:लेक्चरर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित,यहां देखें मेरिट लिस्ट

Sat, 29 Feb 2020 02:50 PM IST
Trainee Trainee जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
बीपीएससी- बिहार सर्विस पब्लिक कमीशन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Comission- BPSC) ने लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2016 के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बेसब्री इस रिजल्ट इंतजार पिछले दो वर्षों से कर रहे थे।

विज्ञापन


बीपीएससी लेक्चरर रिजल्ट 2016: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट  पर लेक्चरर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 9 दिसंबर से 4 जनवरी 2020 तक आयोजित किए गए इंटरव्यू के लिए 437 उम्मीदवारों बुलाया था। बीपीएससी ने अंग्रेजी, हिंदी, बॉटनी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, सोशल सांइस, मैथिली, बंगाली और गणित सहित अन्य विषयों में लेक्चरर पदों की 147 रिक्तियों के लिए साल 2016 में आवेदन मांगे थे। इंटरव्यू परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों को मानें। 

ये भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2020 LIVE : सरकारी विभागों में हो रहीं भर्तियां, यहां कई पद हैं खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें-
1) अभ्यर्थी रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
2) होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जो फाइनल रिजल्ट के लिए बीपीएससी विभिन्न विषयों के लेक्चरर के पद के लिए है।
3) लिंक पर क्लिक करने बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
4) मेरिट सूची में अपना नाम खोजें।
5)अभ्यर्थी भविष्य में उपयोग के लिए मेरिट सूची को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकलवाएं।


और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इंटरव्यू के दिन 12 अभ्यर्थी अपना सही प्रमाण-पत्र जमा नहीं करा पाए थे। ऐसे अभ्यर्थियों का रोल नंबर आयोग ने अपने वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। लेक्चरर पदों की वैकेंसी का विज्ञापन वर्ष 2016 में निकाला गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीच में यह मामला हाईकोर्ट के समकक्ष चला गया था जिस कारण रिजल्ट में देरी हुई।

ये भी पढ़ें-लोक सेवा आयोग में हो रही हैं भर्तियां, आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें