फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2019: परीक्षा में सफल होने के लिए ये रणनीति आएगी काम

Sat, 12 Oct 2019 07:42 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ssc
विज्ञापन

SSC यानी कर्मचारी चयन आयोग हर साल भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी करता है। लाखों की संख्या में उम्मीदवार भर्ती परीक्षा का हिस्सा बनते हैं। हम बात कर रहे हैं CGL यानी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा की। यह परीक्षा प्रतिवर्ष चार चरणों में आयोजित की जाती है। पदों के अनुसार चरण निर्धारित किए जाते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि अभी हाल ही में एसएससी ने 01 अक्टूबर, 2019 से 31 मार्च, 2021 तक आयोजित होने वाली परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था। जिसके मुताबिक सीजीएल-2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्तूबर से 22 नवंबर के बीच पूरी की जाएगी। सीजीएल 2019 की पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा 2 से 11 मार्च 2020 के बीच होगी। तैयारी के लिए आपके पास 3 से 4 महीने हैं। ऐसे में अगर आप एक बेहतर योजना के साथ अपनी तैयारी करेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। आगे पढ़ते हैं परीक्षा से संबंधित सबकुछ...
 

टीयर प्रश्न-पत्र के नाम किस मोड में होगी परीक्षा
टीयर - I बहुविकल्पीय प्रश्न कंप्यूटर आधारित परीक्षा ऑनलाइन रूप में 
टीयर – II बहुविकल्पीय प्रश्न कंप्यूटर आधारित परीक्षा ऑनलाइन रूप में
टीयर - III इंग्लिश या हिंदी में वर्णनात्मक पेपर  कॉपी-पेन आधारित ऑफलाइन रूप में
टीयर - IV स्किल्स टेस्ट- DEST या CPT जहां लागू हो- (सभी पद के लिए आवश्यक)
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन सभी के लिए लागू

मुख्य तथ्य-

  1. टीयर-I बहुपिकल्पीय आधारित परीक्षा 60 मिनट की अवधि की होगी जोकि ऑनलाइन मोड में होगी।
  2. टीयर II बहुपिकल्पीय आधारित परीक्षा में 4 पेपर्स होंगे। प्रत्येक पेपर 60 मिनट की अवधि का होगी जोकि ऑनलाइन मोड में होगी।
  3. टीयर - III वर्णनात्मक परीक्षा 60 मिनट की अवधि की होगी जोकि पेन और पेपर मोड में होगी।
  4. SSC CGL टीयर – IV परीक्षा में कुछ स्किल्स परीक्षण होंगे। उसके बाद सबसे अंत में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी।

SSC CGL टियर-1 परीक्षा के अनुभाग-

  • जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • सामान्य जागरूकता
  • इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन

 

ऑनलाइन मॉक टेस्ट्स की करें प्रैक्टिस-

  • पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों और मॉक टेस्ट को प्रतिदिन हल करें।
  • इससे आपकी स्पीड से साथ-साथ समझने की क्षमता में भी सुधार होगा।
  • इन्हें हल करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कई प्रश्नों को परीक्षा में बार-बार पूछा जाता है। 

अंग्रेजी को पढ़ें प्रतिदिन-

  • दैनिक रूप से अंग्रेजी पढ़ने की आदत आपके बहुत काम आ सकती है।
  • यह आदत जनरल अवेयरनेस व जनरल नॉलेज और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन की तैयारी करनें में मदद करेगी।

नोट्स बनाएं-

  • रटकर पढ़ने की आदत छोड़ें।
  • तथ्यों को याद रखने के लिए नोट्स बनाएं।
  • केवल नोट्स बनाना काफी नहीं बल्कि बार-बार इसे दोहराएं भी।

खुद को करें अपडेट-

  • परीक्षा में आने वाले विषयों के अलावा आपको रेगुलर अपडेट रहने की भी काफी जरूरत है।
  • इसके लिए नियमित अखबार और मैग्जीन पढ़ें ताकि आपकी जनरल अवेयर्नेस और करंट अफेयर्स पर पकड़ मजबूत रहे। 

शेड्यूल-

  • एक शेड्यूल बनाकर अपनी पढ़ाई करें। यह बहुत जरूरी भी है।

विषय-

  • सभी विषयों को बराबर समय देना जरूरी है।
  • सभी टॉपिक्स को अच्छे से पढ़ें और कोशिश करें कि कुछ छूटे नहीं।
  • इसके अलावा जनरल नॉलेज पर भी अपनी पकड़ मजबूत रखें। 

परीक्षा के लिए स्टडी प्लान बनाएं-

  • एक बेहतर योजना आपको सही मार्गदर्शन करने के लिए जरूरी है।
  • स्टडी प्लान को बनाते समय ध्यान रखें कि इसमें इसमें अन्य गतिविधियों को न जोड़ा जाएं। ऐसा करने से आपकी तैयारी करने की स्ट्रेटेजी राब हो सकती हैं। 

कमजोर क्षेत्रों को करें मजबूत-

  • सबसे पहले अपने टॉपिक्स की प्राथमिकता को तय करें। 
  • उसके लिए एक सूची बनाएं उन विषयों की जिसमें आप खुद को कमजोर समझते हैं।
  • और अपना समय उन विषयों को मजबूत बनाने में दें। 

अमर उजाला अयोजित करने जा रहा है SSC की तैयारी से संबंधित एक विशेष सेमिनार आपके शहर में, जिसमें SSC एक्सपर्ट्स करेंगे आपकी सभी समस्याओं व जिज्ञासाओं का समाधान। सेमिनार मे हिस्सा लेने के लिए नीचे दिए गए फॉर्म को भरें अभी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें