HSSC Clerk 2019: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बता दें कि 21 सितंबर, 22 सितंबर और 23 सितंबर पर आयोजित लिखित परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। जो उम्मीदवार एचएसएससी क्लर्क परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रश्न पत्र के साथ अपने उत्तर को देख सकते है।
विज्ञापन
उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार हरियाणा क्लर्क उत्तर कुंजी 2019 के संबंध में आपत्तियां भी उठा सकते हैं, यदि कोई हो, तो 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2019 तक आप आपत्ति उठा सकते हैं।
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।
उसके बाद होमपेज पर दिए आंसर-की से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
आपके सामने उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
जांच करें।
बता दें ये भर्ती परीक्षा 4858 रिक्त पदो को भरने के लिए हो रही हैं।