SSC CAPF SI 2024 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्ती 2024 के पेपर-2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी प्रकाशित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी 14 अगस्त, 2025 को वेबसाइट पर अपलोड की गई है। उम्मीदवार 29 अगस्त, 2025 शाम 6 बजे तक उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक की जांच कर सकेंगे। उत्तर कुंजी चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।