फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB Recruitment 2023: सशस्त्र सीमा बल में निकलीं नौकरियां, जानें कहां कैसे करें आवेदन

Tue, 23 May 2023 11:53 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSB Recruitment 2023: सशस्त्र सीमा बल ने हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से  ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
SSB Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
SSB Recruitment 2023: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सशस्त्र सीमा बल ने हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जून, 2023 तक है। 
विज्ञापन

2 of 7
SSB Constable Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य सशस्त्र सीमा बल, गृह मंत्रालय के ग्रुप-सी गैर-राजपत्रित (कॉम्बैटाइज्ड) में हेड कॉन्स्टेबल (इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, स्टीवर्ड, पशु चिकित्सा और संचार) के पदों पर कुल 914 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन

3 of 7
ssb - फोटो : अमर उजाला

पदों का विवरण

  • हेड कॉन्स्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) - 15 पद

  • हेड कॉन्स्टेबल (मैकेनिक - केवल पुरुष) - 296 पद

  • हेड कॉन्स्टेबल (स्टीवर्ड) - 02 पद

  • हेड कॉन्स्टेबल (पशु चिकित्सा) - 23 पद

  • हेड कॉन्स्टेबल (संचार) - 578 पद

  • कुल पदों का संख्या - 914 हैं

4 of 7
एसएसबी - फोटो : File

शैक्षणिक योग्यता

हेड कॉन्स्टेबल (मैकेनिक - पुरुष केवल), हेड कॉन्स्टेबल इलेक्ट्रीशियन स्टीवर्ड, पशु चिकित्सा और संचार के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या इसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से डिग्री। संबंधित ट्रेड में एक से दो साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन

5 of 7
एसएसबी - फोटो : अमर उजाला

आवेदन शुल्क

एसएसबी की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

6 of 7
एसएसबी जवानों ने भ्रष्टाचार मिटाने का लिया संकल्प - फोटो : अमर उजाला

आयु-सीमा

हेड कॉन्स्टेबल (मैकेनिक - पुरुष केवल) के लिए आयु-सीमा 18 जून, 2023 तक 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट लागू है।
हेड कॉन्स्टेबल (इलेक्ट्रीशियन, स्टीवर्ड, पशु चिकित्सा और संचार) के लिए आयु सीमा 18 जून 2023 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसबी - फोटो : अमर उजाला

ऐसे करें आवेदन

  • एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssb.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर एसएसबी भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

  • ऑनलाइन आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।

  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • आवेदन को सबमिट करें।

  • एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें