फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Indian Bank Admit Card: साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 01 Feb 2022 09:00 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

South Indian Bank Admit Card: साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड की ओर से पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन सोमवार 14 फरवरी, 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
South Indian Bank Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड (एसआईबी) ने पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह साउथ इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


14 फरवरी को होगी परीक्षा
साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड की ओर से पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन सोमवार 14 फरवरी, 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें।

इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के बाद इसपर निर्देशित स्थान पर अपनी एक पासपोर्ट साइज की फोटो लगा दें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Career के सेक्शन के अंतर्गत View Current Openings में जाएं।

3. अब WE ARE INVITING TALENTS के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

5. यहां दिखाई दे रहे  Download Call Letter पर क्लिक करें।

6. अब यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

7. अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

8. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें