पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षिक योग्यता: जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (मैट्रिकुलेट या 10+2 परीक्षा प्रणाली में 10वीं कक्षा) में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ (अतिरिक्त विषयों को छोड़कर) और एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा प्रदान किया गया आईटीआई पास प्रमाणपत्र (उस ट्रेड में जिसमें अप्रेंटिसशिप की जानी है) होना चाहिए।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 15 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए और 24 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष की छूट है। मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र या जन्म प्रमाणपत्र में दर्ज आयु को ही इस उद्देश्य के लिए माना जाएगा।
यह भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर बैंक में अप्रेंटिस के ढेरों पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी अभी करें आवेदन
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इन पदों के लिए आवेदकों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।