कैसे होगा चयन?
- चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (समूह चर्चा) और इंटरव्यू (साक्षात्कार) शामिल हो सकते हैं।
- सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी और जरूरत पड़ने पर ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू कराया जाएगा।
- केवल वही उम्मीदवार आगे बढ़ेंगे जो ऑनलाइन परीक्षा में पास होंगे।
- ग्रुप डिस्कशन पास करने के बाद ही उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- सिर्फ पात्रता होने से किसी उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाना जरूरी नहीं है।
- बैंक आवेदन की संख्या के अनुसार चयन प्रक्रिया में बदलाव कर सकता है और तय करेगा कि कितने उम्मीदवारों को बुलाना है।
- भर्ती से जुड़ा अंतिम निर्णय बैंक का होगा और इस पर कोई आपत्ति या पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
3 साल के अनुबंध के आधार पर होगी नियुक्त
इस भर्ती में उम्मीदवार को जूनियर ऑफिसर (ऑपरेशंस) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के अनुबंध (Contract) पर होगी।
अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को बाद में बैंक के नियमों के अनुसार सहायक प्रबंधक (स्केल-I) के नियमित पद पर प्रमोशन का मौका भी मिल सकता है। इस पद के लिए उम्मीदवार को बैंक की जरूरत के अनुसार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना या भारत के किसी भी स्थान पर काम करना पड़ सकता है। साथ ही, स्थानीय भाषा की जानकारी को प्राथमिकता दी जाएगी।