नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पोर्टल (NATP) पर ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की जरूरत नहीं है।
- आवेदन शुरू: 05 मई 2026
- अंतिम तिथि: 04 जून 2026
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवारों का 10वीं (मैट्रिक) में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI पास होना जरूरी है। ध्यान रखें कि 49.9% अंक को 50% नहीं माना जाएगा।
आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है (05 मई 2026 के आधार पर)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
पदों का विवरण
इस भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कोपा (COPA), मैकेनिक, स्टेनोग्राफर सहित कई ट्रेड शामिल हैं।
- फिटर और इलेक्ट्रिशियन में सबसे ज्यादा पद
- वैगन रिपेयर शॉप में फिटर और वेल्डर प्रमुख
आरक्षण अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के अनुसार लागू होगा। साथ ही पीडब्ल्यूबीडी और एक्स-सर्विसमैन के लिए भी आरक्षण है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे जैसे:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- 10वीं मार्कशीट
- आईटीआई सर्टिफिकेट
- जाति/EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें। गलत जानकारी या दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।