फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGPGIMS Nursing Officer 2023 Admit Card: एसजीपीजीआई नर्सिंग अधिकारी के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 08 Feb 2023 08:30 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SGPGIMS 2023: एसजापीजाआई नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SGPGIMS Nursing Officer 2023 Admit Card Out: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ( SGPGIMS) लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर (पहले 'सिस्टर ग्रेड- II') के पदों पर भर्ती कर रहा है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी, 2023 तक चली थी।

 

SGPGIMS Bharti 2023 इन पदों पर भर्तियां

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य एसजीपीजीआई लखनऊ में खाली 905 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इनमें एससी के 191 पद, एसटी के 19 पद, ओबीसी के पद 243, ईडब्ल्यूएस के 90 पद, अनारक्षित के 362 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जो अंग्रेजी भाषा में होगी।  इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा एक जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
 
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें